फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar was tranquilized in village Machhmar

Bijnor News: गुलदार को गांव मच्छमार में किया गया ट्रैंकुलाइज

Mon, 26 Jun 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Guldar was tranquilized in village Machhmar
- किसानों ने वन विभाग की टीम को खेत में नहीं घुसने दिया
विज्ञापन

- खेत के चारों ओर जाल लगाकर निगरानी कर रही टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। आतंक के पर्याय बने गुलदार को वन विभाग ने काबू कर लिया है। सोमवार को वन विभाग की टीम सुबह से ही गुलदार की तलाश में काबिंग कर रही थी। ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश की जा रही थी। शाम करीब सवा सात बजे गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर दिया गया। ग्रामीणों ने फसल खराब होने का हवाला लेते हुए वन विभाग की टीम का विरोध किया, जिसके चलते टीम गुलदार को पकड़ नहीं सकी। गुलदार खेत में ही कहीं छुप हो गया। जिसको पकड़ने के लिए टीम ने चारों ओर जाल लगाकर खूंटे गाड़ दिए हैं।
क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम देकर दहशत का पर्याय बन चुके गुलदार को पकड़ने के लिए गांव मच्छमार निवासी देवेंद्र सिंह के गन्ने के खेत ड्रोन कैमरे से तलाश की जा रही थी। टीम सुबह से ही गुलदार की तलाश में लगी हुई थी। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डाॅ. दक्ष गंगवार टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने शाम करीब सवा सात बजे गुलदार के ट्रैप होने के बाद ट्रैंकुलाइज करने के लिए डाॅट लगा दिया। टीम ने ट्रैक्टर लेकर गुलदार को उठाने के लिए खेत में घुसने का प्रयास किया, जिस पर खेत स्वामी व ग्रामीणों ने टीम को खेत में नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञान सिंह के अनुसार खेत के चारों ओर जाल लगे हुए हैं। गुलदार की घेराबंदी की जा चुकी है, उसके बच निकलने के बहुत कम आसार हैं। डाॅट का असर करीब आधा घंटा रहेगा, लेकिन असर कम होने के बाद भी गुलदार डेढ़ घंटे तक भागदौड़ नहीं कर पाएगा। टीम ट्रैक्टर से गुलदार को सर्च कर रही है। शीघ्र ही गुलदार वन विभाग के कब्जे में होगा, यदि नहीं मिलता है तो सारी टीम मौके पर मुस्तैद रहेगी, मंगलवार सवेरे छह बजे से पुनः अभियान चलाया जाएगा। इस मौके एसडीओ अंशुमान मित्तल, रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा, रेंजर अमानगढ़ खुशबू उपाध्याय, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डाॅ. दक्ष गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed