{"_id":"60a15b178ebc3e8dc1319198","slug":"guldar-trapped-in-a-trap-planted-in-the-field-bijnor-news-mrt538612136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगाए जाल में फंस गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगाए जाल में फंस गया गुलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में लगाए जाल में फंस गया गुलदार
नहटौर (बिजनौर)। गांव मुर्शदपुर दिल्ली के जंगल में लगाई गए जाल में एक गुलदार फंस गया। गुलदार की दहाड़ को सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। कुछ किसानों ने मौके पर जाकर देखा तो जाल में गुलदार फंसा हुआ दिखाई दिया। गुलदार को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम पिंजरे की व्यवस्था कर रही है।
गांव मुर्शदपुर दिल्ली निवासी जबर सिंह व हरज्ञान सिंह के खेत की डोल पर जंगली शूकर को पकड़ने के लिए जाल लगा रखा था। बताया जाता है कि जंगली सूकर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक गुलदार फंस गया। गुलदार की दहाड़ सुनकर उसके फंसे होने की पता चला। गुलदार की दहाड़ से जंगल में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई और किसान अपने घरों को चले गए। कुछ किसानों ने मौके पर जाकर देखा। गुलदार के फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन कर्मी नरेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों की दी। अधिकारियों के निर्देशन पर वन कर्मी नरेश सिंह आदि पिंजरा लेने के लिए धामपुर क्षेत्र चले गए। रेंजर एस के मठपाल का कहना है कि पिंजरे की व्यवस्था की जा रही है।