फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar showing with cub near canal

नहर के पास जंगल में गुलदार को शावक के साथ देख लोगों के पसीने छूटे, भाग कर बचाई जान

Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Guldar showing with cub near canal
धामपुर(बिजनौर)। अफजलगढ़, नगीना और नजीबाबाद के बाद अब गुलदार धामपुर क्षेत्र में आ गया है। सोमवार को शक्तिनगर से गांव भज्जावाला को जाने वाले मार्ग पर नहर के पास गन्ने के खेतों में बैठे गुलदार को शावकों संग देख लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन अभी तक गुलदार को तलाश करने का प्रयास नहीं किया गया। भयभीत लोगों ने जंगलों में जाना बंद कर दिया है। लोगों ने डीएम से गुलदार को पकड़वाकर वनों में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भज्जावाला निवासी दिनेश कुमार, गजेंद्र सिंह, पवन चौहान, प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव के पास जंगल में गुलदार को शावक के साथ देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने भाग कर जान बचाई। गुलदार के दिखाई देने की बात वनों में आग की तरह से फैली और लोगों ने जंगलों में जाना बंद कर दिया। साथ ही बच्चों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। गांव पीपला के नरेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के डीएफओ एम सेमरान और पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत कराया लेकिन दो दिन बाद भी गुलदार को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। इससे वन विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

उधर कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि उन्होंने सोमवार को ही गुलदार के बारे में डीएफओ को अवगत करा दिया था। पुलिस की ओर से गश्त में तेजी ला दी गई है। लोगों को सुझाव दिया जा रहा हैँ कि वह अकेले जंगलों में न जाए। उधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed