फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar seen running after dogs in Afzalgarh

Bijnor News: अफजलगढ़ - कुत्तों के पीछे दौड़ता दिखा गुलदार

Tue, 02 May 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Guldar seen running after dogs in Afzalgarh
अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल के जंगल में ट्रेप कैमरा लगामी वन विभाग की टीम।
- गांव शाहपुरजमाल में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव शाहपुरजमाल में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। रविवार शाम गुलदार खेतों पर व रात को गांव में कुत्तों के पीछे दौड़ता देखा गया। वहीं, गुलदार ने खेत में पहुंच कर शिकार की हुई गाय का मांस खाया। जिससे गांव में गुलदार की दहशत छाई हुई है।

गांव शाहपुरजमाल में लगातार गुलदार देखा जा रहा है। रविवार शाम खेत से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने गुलदार को खेतों पर देखा। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दोबारा किसान चमन सिंह के खेत पर पहुंचा और शिकार की हुई गाय का मांस खाया। गांव निवासी टिकेंद्र के अनुसार वह घर पर सो रहा था, अचानक उसकी कुत्तों के भौंकने पर आंखें खुल गईं। उसने उठकर दरवाजा तो नहीं खोला, लेकिन झांककर देखा कि घेर के सामने बैठे कुत्तों के पीछे गुलदार दौड़ रहा था। गुलदार की लगातार खेतों व गांव के अंदर आमद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीण भूपेंद्र, अरविंद, ओमप्रकाश, मोनू, प्रांजल, भोले व जितेन्द्र आदि का कहना है कि वन विभाग ने पिछले दिनों गांव में पिंजरा लगाया था, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है। ग्रामीणों को आशंका है कि गुलदार कासमपुरगढ़ी, उदयपुर व मुस्सेपुर जैसी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed