{"_id":"644abd2a6162101f510854c9","slug":"guldar-roaming-in-populated-area-no-boundary-in-41-council-schools-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-2283-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आबादी क्षेत्र में घूम रहे गुलदार, 41 परिषदीय स्कूलों में बाउंड्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आबादी क्षेत्र में घूम रहे गुलदार, 41 परिषदीय स्कूलों में बाउंड्री नहीं
Thu, 27 Apr 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
-पंचायतों में मनरेगा से कराई जाएगी स्कूलों में चहारदीवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के 41 परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है। गुलदार के बढ़ते हमलों को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों में मनरेगा के माध्यम से चहारदीवारी बनाने में जुटा हुआ है। अफसरों का दावा है कि कई परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई।
जिले में जंगली जानवरों की आवक रहती है। वहीं कई दिन से गुलदार बच्चों और बड़ों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे में बिना चहारदीवारी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का सवाल है। छात्र-छात्राएं खुले में बैठकर पढ़ रहे हैं। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने बिना चहारदीवारी वाले स्कूलों की सूची मनरेगा को भेज दी है। जिला समन्वयक निर्माण सलीम बेग ने बताया कि करीब 41 परिषदीय स्कूलों में निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ब्लॉकों के इन स्कूलों में नहीं बाउंड्री
ब्लॉक का नाम - संख्या
अफजलगढ़ - 7
अल्हेपुर - 6
बुढ़नपुर - 5
हल्दौर - 1
जलीलपुर - 4
किरतपुर। - 1
कोतवाली - 3
मोहम्मदपुर देवमल - 7
नोट यह आंकड़े विभाग से ही लिए हुए हैं।
-बीएसए जयकरन सिंह का कहना है कि मनरेगा के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है।