Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman climbs water tank to demand repair of a bad road

Bijnor News: खराब सड़क बनवाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ी महिला

Wed, 11 Nov 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman climbs water tank to demand repair of a bad road
बिजनौर के गांव हमीदपुर में रास्ता सही कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद
- शिकायतों के बाद भी नहीं बनी सड़क, आवागमन में होती है परेशानी
विज्ञापन

- देर शाम तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर टंकी पर चढ़ी रही महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव हमीरपुर में एक तरफ लोग भाईदूज पर्व मना रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ गांव की महिला अपने घर के सामने खस्ताहाल सड़क बनाने और ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला बुधवार की देर शाम तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ी रही।
बुधवार को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत यूसुफपुर हमीद उर्फ हमीदपुर में गांव की महिला मीनाक्षी (45) पत्नी अरविंद कुमार अपने घर के सामने रास्ता बनवाने को लेकर बुधवार की शाम चार बजे गांव में ही बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को पानी की टंकी से नीचे उतरने को कहा तो महिला ने अपने घर के सामने सड़क बनवाने व घर के पास में रखे बिजली ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग की। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी महिला टंकी से नीचे नहीं उतरी। महिला सदर विधायक व उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसके घर के सामने बने आम रास्ते पर आज भी कीचड़ में पानी भरा है। आए दिन स्कूली बच्चे व ग्रामीण फिसल कर गिर रहे हैं। दो साल से रास्ता खराब है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। महिला व ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान के लड़के ने अपने घर के सामने मिट्टी डालकर सीसी रोड ऊंची करके बना दी है। जिससे पीछे रास्ते पर पानी भरा रहता है, पानी निकासी की कोई जगह नहीं है। रास्ते के दोनों साइड में नाली भी नहीं है। महिला के एक पुत्र शुभ व एक लड़की ईशु है। जबकि महिला बिजनौर प्राइवेट पब्लिक स्कूल में टीचर है। महिला का पति स्कूल में गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रास्ता बनाने के लिए पहले दिया था धरना
ग्रामीणों ने रास्ता बनवाने के लिए करीब छह माह पहले तीन दिन तक धरना दिया था। उस समय भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। ग्रामीण उच्चाधिकारियों तक के सामने इस समस्या को उठा चुके हैं। मामला ज्यों का त्यों है।

- महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला रोते हुए प्रधान पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। महिला कह रही है कि यह उसका आखिरी वीडियो है। उसकी मौत के जिम्मेदार हमीरपुर के गांव वाले होंगे। पुलिस सहित अन्य जगह शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।


वर्जन:
सड़क नहीं बनने से परेशान महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली है। गांव में टीम भेजी गई है। प्रधान ने अपने घर के सामने सड़क बनवा ली थी। महिला के घर के सामने सड़क नहीं बनवाई। महिला को टंकी से नीचे उतरवाया जा रहा है। सड़क के निर्माण का काम भी शुरू कराया जा रहा है। - आशीष सक्सेना, तहसीलदार, बिजनौर

बिजनौर के गांव हमीदपुर में रास्ता सही कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद

बिजनौर के गांव हमीदपुर में रास्ता सही कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed