फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar killed calf in Ghazipur

Bijnor News: गाजीपुर में गुलदार ने बछड़े को मार डाला

Thu, 24 Oct 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed calf in Ghazipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। पैजनिया क्षेत्र के गांव गाजीपुर में मंगलवार की रात गुलदार ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। मंगलवार की रात गुलदार आबादी के पास तक पहुंच गया। वहां एक निराश्रित बछड़े को गुलदार ने मार डाला। गांव में इस घटना से दहशत का माहाैल है।
बुधवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर जाने लगे तो ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार के घर के पीछे बछड़े का क्षति विक्षत शव मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है। कुछ दिन पहले एक कुत्ते को भी गुलदार ने मार डाला था। इस से ग्रामीण खेतों में पशुओं का चारा लेने जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार गुलदार के आबादी के आस पास देखे जाने की सूचना दी जा चुकी है। वन विभाग के कार्यालय में ग्रामीण प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं। वन विभाग की टीम ने इसका अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है और न ही पिंजरा लगवाया है। इस दौरान श्रवण कुमार, योगेश कुमार, जागेश सिंह, विजयपाल सिंह, महिपाल सिंह, पवन कुमार, निपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n किसानों के सामने गुलदार का जोड़ा आया : अफजलगढ़। गांव दल्लीवाला निवासी किसान गजराम,कालू, करन, मोनू गांव हरपुर के पास जंगल में धान काटने गए थे। धान काटते समय एक गुलदार का जोड़ा निकलकर किसानों के सामने आ खड़ा हुआ। गुलदार को सामने देख किसानों के होश उड़ गए।

गुलदार उनकी ओर लपका तो किसानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के भय से उनका खेतों पर जाना भी दूभर हो रहा है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed