फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar is not left in the woods yet

अभी जंगल में नहीं छोड़ा गया गुलदार

Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Guldar is not left in the woods yet
अभी जंगल में नहीं छोड़ा गया गुलदार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गुलदार के हमले में मारे गए गांव अलियारपुर निवासी बालक का शव गांव पहुंचने पर उसके घर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सोमवार सवेरे शव को रामगंगा के घाट पर दफना दिया गया। वहीं गुलदार को अभी तक जंगल में नहीं छोड़ा गया है। उसे अमानगढ़ वन रेंज में ही रखा गया है।
रविवार को गुलदार दस साल के नितेश को गन्ने के खेत में खींचकर ले गया था और उसे मार डाला था। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने रविवार को ही मौके पर जाकर गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगवा दिए थे। देर शाम इसमें सफलता मिली और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को अमानगढ़ में रखा गया है। वहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पकड़ा गया गुलदार नर है।
विज्ञापन

उधर, नितेश का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात गांव आने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सोमवार की सवेरे रामगंगा घाट पर शव को दफना दिया गया। गांव के लोगों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से अन्य गुलदार होने की शंका जाहिर की गई। इसलिए वन विभाग ने अभी गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा उसी क्षेत्र में लगा रखा है। वन कर्मी भी क्षेत्र में कांबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर सुनील राजौरा ने बताया कि शीघ्र ही रेंज चिह्नित कर गुलदार को छोड़ा जाएगा। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि संभावित गुलदार बाहुल्य क्षेत्र के स्थानों को चिह्नित कर पिंजरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई कर बालक के परिजनों को समय से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed