फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered the premises of the nursing home in Mohammadpur Rajouri.

Bijnor News: मौहम्मदपुर राजौरी में नर्सिंग होम के परिसर में घुसा गुलदार

Wed, 25 Sep 2024 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Guldar entered the premises of the nursing home in Mohammadpur Rajouri.
- घटना सीसीटीवी में हुई कैद, दो दिन से लगातार आ रहा गुलदार
विज्ञापन

- अस्पताल कर्मियों और ग्रामीणों ने गुलदार के पकड़ने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव मोहम्मदपुर राजौरी के नर्सिंग होम में गुलदार दिखाई देने से दहशत का माहौल है। अस्पताल कर्मियों और ग्रामीणों ने गुलदार के पकड़ने की मांग की है।
गांव मोहम्मदपुर राजौरी में बस स्टैंड के नजदीक जीवनधारा नर्सिंग होम है। संचालक नीतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे नर्सिंग होम की पांच फीट ऊंची चहारदीवारी फांदकर गुलदार परिसर में आ गया। उस वक्त अस्पताल कर्मी कमरों में थे। गुलदार परिसर में थोड़ी देर रुकने के बाद वापस चला गया।
विज्ञापन

केशव, पंकज, प्रिंस आदि अस्पताल कर्मियों ने बताया की दो दिन से रोज रात को गुलदार नर्सिंग होम परिसर में दिखाई दे रहा है। गुलदार के आने की घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मे रिकाॅर्ड हो गई। अस्पताल कर्मियों एवं ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed