फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered the population of Manoharwali, people kept awake all night

Bijnor News: मनोहरवाली की आबादी में घुसा गुलदार, रातभर जागते रहे लोग

Sun, 06 Aug 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Guldar entered the population of Manoharwali, people kept awake all night
बिजनौर के गांव तेलीपुरा के जंगल में गुलदार को तलाशते ग्रामीण और वन विभाग की टीम। स्रोत ग्रामीण।
बिजनौर, अफजलगढ़। गुलदार का भय खेतों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि आबादी में भी डर बना हुआ है। मनोहरवाली गांव के चार घरों में गुलदार घुस आया। गांव वालों ने शोर मचाकर उसे भगाया। इसके बाद पूरी रात गांव वालों ने पहरा देकर गुजारी। रात में ही पुलिस को भी गांव जाना पड़ा। उधर खेत पर चारा काटने गए एक किसान के पीछे भी गुलदार ने दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम गांव मनोहरवाली में हनीफ अहमद घर में बाथरूम की छत पर गुलदार बैठा दिखाई दिया। जहां से गुलदार ने कुत्ते पर झपट्टा मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर गुलदार पड़ोस में काले खां के घर में घुस गया और उसकी मुर्गियों को मार डाला। उन्होंने भी शोर मचा कर गुलदार को भगाया। इसके बाद गुलदार पड़ोस में शकील व करीम की दीवार फांदकर घर में जा घुसा। शोर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने शोर मचाकर व लाठी डंडे, फटकार कर गुलदार को जंगल में खदेड़ा। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर तीन बार स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण रात भर जागकर पहरा देते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में गुलदार की बस्ती में आमद से भय व्याप्त है। उधर, गांव सुआवाला निवासी मतलूब व सहबूल गांव में ईदगाह के समीप चारा काटने के लिए गए थे। जब मतलूब चारा काटने लगा तो अचानक से गुलदार उनके सामने आ खड़ा हुआ। गुलदार ने मतलूब पर झपट्टा मारने का प्रयास किया। मतलूब ने वहां से दौड़ लगा दी। जिस पर गुलदार मतलूब के पीछे-पीछे दौड़ पड़ा। तभी मतलूब के भाई सहबूल ने शोर मचाकर ग्रामीणो को एकत्र किया, जिन्होंने गुलदार को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणो में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed