{"_id":"656f6400c7b789b49f0bbe90","slug":"guldar-entered-the-house-in-village-amirpur-the-landlord-closed-it-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-15405-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ग्राम अमीरपुर में घर में घुसा गुलदार, मकान मालिक ने किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ग्राम अमीरपुर में घर में घुसा गुलदार, मकान मालिक ने किया बंद
विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। ग्राम अमीरपुर में मंगलवार की शाम यशपाल सिंह के मकान में गुलदार घुस गया। मकान मालिक ने उसे मकान में बंद कर दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।
ग्राम अमीरपुर में यशपाल सिंह के मकान में मंगलवार की शाम छह बजे एक गुलदार पहुंच गया। उस समय यशपाल घर में पूजा कर रहे थे और उनकी पत्नी खाना बना रही थी। जैसे ही गुलदार कमरे में घुसा, तभी यशपाल सिंह ने बाहर से कमरा बंद कर ताला लगा दिया।
गुलदार के कमरे में घुसने की खबर क्षेत्र में फैल गई। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार और मकान स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यशपाल सिंह के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। देर रात तक गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई चल रही थी।