फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered house by climbing wall in Bijnor forest department imprisoned him in cage

UP:  दीवार फांदकर घर में घुसा गुलदार, महिला ने बंद किया दरवाजा; पांच घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में हुआ कैद

Sat, 21 Dec 2024 09:14 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Dec 2024 09:14 PM IST
सार

बिजनौर जिले में एक गुलदार  पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर एक मकान में घुस गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को मकान के अंदर से निकालकर पिंजरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन
Guldar entered house by climbing wall in Bijnor forest department imprisoned him in cage
पिंजरे में कैद गुलजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करौंदा पचदू गांव में बाहरी छोर पर बने मकान में पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर गुलदार घुस आया। गुलदार को घर के अंदर देख महिला ने दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को मकान के अंदर से निकालकर पिंजरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को 12:00 बजे गांव करौंदा पचदू निवासी अय्यूब की पत्नी आयशा घर के आंगन में खाना बना रही थी, तभी पास के खेत से आया एक गुलदार चारदीवारी फांदकर घर में घुस आया। गुलदार को घर में घुसता देख महिला के होश उड़ गए, मगर उसने हिम्मत जुटाकर मकान का जालीनुमा दरवाजा बंद करके बाहर से कुंडा लगा दिया। गुलदार को घर में बंद करके शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


गुलदार को देखने के लिए भी तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। उधर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। करीब एक बजे नगीना तहसीलदार अजब सिंह के नेतृत्व में कानूनगो नरेंद्र राणा, वन दरोगा लक्ष्मी चंद, सुनील राजोरा जगत सिंह राणा और पुलिस मौके पर पहुंची। तीन घंटे तक टीम परेशान रही। करीब चार बजे टीम ने बाहर पिंजरा लगाकर मकान के दरवाजे के खोला। इसके 45 मिनट बाद गुलदार मकान से निकलकर पिंजरे में आकर बैठ गया। गुलदार पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में बैठा रहा शांत, पिंजरे में आकर गुर्राया
करीब 12 बजे महिला बाहर से कुंडी लगाकर गुलदार को कमरे में बंद कर चुकी थी। इसके बाद चार बजे तक कमरे में शांत बैठा रहा। कोई हरकत नहीं होती देख टीम ने माना कि गुलदार कमरे की दीवार में बने झरोखे से निकलकर भाग गया होगा। करीब चार बजे दरवाजे में झांकने पर उसकी पूंछ दिखाई दी। 


इसके बाद टीम को गुलदार के अंदर होने का विश्वास हुआ, जिसके चलते चार बजे पिंजरा लगाया गया। 45 मिनट इंतजार करने के बाद दरवाजा खुला देख गुलदार खुद ही बाहर आया और पिंजर में दाखिल हो गया। पिंजरे में आने के बाद गुलदार तेज आवाज में गुर्राया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed