फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar cub found the body

गुलदार शावक का शव मिला

Thu, 28 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Guldar cub found the body
नजीबाबाद में बुंदकी के गांव जटपुरा क्षेत्र में रेल लाइन के पास गुलदार का शव पड़े होने की सूचना वन विभाग को दी गई। घटना स्थल सामाजिक वानिकी के अंतर्गत आने की बात कही गई। सूचना के बावजूद सीमा विवाद को लेकर नगीना और नजीबाबाद के सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारी घंटों घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। आखिरकार सामाजिक वानिकी नगीना के रेंजर चंद्रकिरन के निर्देश पर वन रक्षक धमेंद्र कुमार एवं वन वाचर लाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार शावक शव अपने कब्जे में लिया। गुलदार के सिर एवं पांव में चोट थी। एक पांव के नाखून गायब थे तथा पूंछ कटी हुई थी। क्षेत्रवासियों ने गुलदार की हत्या कर शव फेंके जाने का अनुमान जताया। प्रारंभिक जांच में कर्मचारियों ने रेल से टकराने से गुलदार शावक की मृत्यु की बात कही।
विज्ञापन


गोह को हरेवली वन रेंज में छोड़ा
अफजलगढ़। कादराबाद स्थित स्वास्थ्य केंद्र में गोह दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गोह को पकड़कर हरेवली वन रेंज में छोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया गोह काफी दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में दिखाई दे रही है। सूचना वन विभाग को दी। डिप्टी रेंजर ने गोह को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गोह को हरेवली वन क्षेत्र में छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed