{"_id":"64989868e6f8d1e7e50ac689","slug":"guldar-attacked-two-youths-riding-a-bike-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-5745-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक सवार दो युवकों पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक सवार दो युवकों पर गुलदार ने किया हमला
Mon, 26 Jun 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
- गुलदार के हमले में जख्मी हुए दोनों युवकों को कराया अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। बाइक सवार दो युवकों पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। आए दिन हो रहे गुलदार के हमलों से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है ।
गांव सुआवाला निवासी फहीम और फैसल शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे जसपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव अभयराजपुर के समीप पहुंचे अचानक पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर छलांग लगा दी। गुलदार का पंजा लगने से दोनो युवक जख्मी हो गए। दोनों लोगों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।ग्रामीणो में गुलदार की दहशत छाई हुई है। ग्रामीण जहां देर सवेर बस्ती से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं कामकाज को गए लोग भी अपने आप को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अंशुमान मित्तल ने मौके पर टीम भेजने व ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।