फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked a person walking on the road

Bijnor News: राह चलते व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला

Tue, 23 Apr 2024 04:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a person walking on the road
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम पैजनियां में गुलदार के हमले में घायल युवक।
पैजनिया (बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सधिरन की नहर पर ईख के खेत में छुपे बैठे गुलदार ने एक ग्रामीण युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीछे आ रहे युवक के साथियों के शोर मचाने पर गुलदार फिर से खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने खेत को चारों ओर से घेर लिया और वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए खेत के चारों और जाल लगा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र ग्राम फरीदपुर सधिरन निवासी विपिन पुत्र वीर सिंह सोमवार की सुबह अपने साथियों के साथ किसी काम से ग्राम अमहेड़ा जा रहा रहा था। फरीदपुर की नहर पर उसे पास के ईख के खेत में किसी जानवर की आहट सुनाई दी। जैसे ही उसने खेत में झांकने का प्रयास किया तो वहा बैठे गुलदार ने विपिन पर हमला कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर गुलदार विपिन को छोड़ ईख के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने खेत को चारों ओर से घेर रखा है। वन दरोगा सौरभ कुमार के अनुसार खेत के चारों और जाल लगा दिया गया है ।
- पिछले साल अप्रैल में ही सबसे ज्यादा हिंसक हुआ था गुलदार, चार की ली थी जान
बिजनौर। अप्रैल माह में पिछले साल भी गुलदार सबसे ज्यादा हिंसक हुआ था। एक या दो नहीं, बल्कि चार लोगों की जान गुलदार के हमले में पिछले साल अप्रैल माह में चली गई थी। वहीं दस से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस बार फिर से गुलदार के हमले तेज होते नजर आ रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि गेहूं की कटाई के चलते गुलदार इधर-उधर विचरण कर रहे हैं। वहीं थ्रेसिंग के चलते वह गुस्से में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतर्कता ही बचाव है : ज्ञान सिंह
वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि जिले के जंगल में गुलदार की मौजूदगी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना चाहिए। ऐसे समय में अकेले जंगल जाने से बचना चाहिए। साथ ही खेत पर काम करने से पहले हाका करें, ताकि गुलदार वहां से भाग जाए। गुलदार दिखाई दे तो उसे न छेड़े, बल्कि वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed