फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked a child in Aliyarpur of Afzalgarh

Bijnor News: अफजलगढ़ - अलियारपुर में बच्चे पर गुलदार ने किया हमला

Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a child in Aliyarpur of Afzalgarh
फोटो समाचार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव अलियारपुर में सोमवार शाम गुलदार ने खेतों से परिजनों के साथ लौट रहे बच्चे पर हमला कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल में भाग निकला। गांव निवासी आठ वर्षीय दुष्यंत कुमार पुत्र धर्मेंद्र सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत पर गया था। जब वह देर शाम घर लौट रहा था तो रामगंगा नदी किनारे स्थित खेत से निकल कर गुलदार ने बच्चे पर हमला कर जख्मी कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। परिजनों की सजगता से बच्चे की जान बच सकी। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जामुन का पेड़ खड़ा है।गुलदार उसपर बैठ जाता है। ग्रामीण छोटे, हरपाल, धर्मेंद्र, मनी, ब्रह्मपाल, सुरेश आदि ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन दरोगा जगत सिंह राना ने मौके पर गुलदार के पंजों के निशान होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed