फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gulal was thrown in abundance during the Dwadashi procession.

Bijnor News: द्वादशी के जुलूस में खूब उड़ा गुलाल

Sun, 01 Mar 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gulal was thrown in abundance during the Dwadashi procession.
नगीना में द्वादशी के जुलूस में नाचते-गाते रंगों से सराबोर हुरियारे। फोटो संवाद
नगीना। नगर में द्वादशी के रंग का जुलूस शनिवार की दोपहर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने एक दूसरे को जमकर रंग और गुलाल लगाया। जुलूस मार्ग की सड़कें रंगों से सराबोर नजर आईं।
विज्ञापन

अपराह्न करीब एक बजे बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ से रंग के जुलूस का कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, सभासद गोपाल शर्मा, भाजपा नेता सौरभ मित्तल और रोहित रवि, विहिप नेता प्रदीप गर्ग, अतुल बिश्नोई, लवी मित्तल, कुंवर अमरजीत सिंह, संजीव अग्रवाल विक्की, राजू बिश्नोई आदि के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग बाजार गंज, बारादरी, थाने के सामने से होता हुआ चौधराना स्थित देवता मंदिर पर पहुंचा। जहां से पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद जुलूस बाजार लुहारी सराय, स्टेशन रोड, गांधी मूर्ति से होता हुआ शाम करीब साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन तिराहे पर जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में युवाओं ने गुलाल व गीले रंग से जमकर होली खेली। डीजे की धुन और ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार हुरियारों ने पिचकारियों से लोगों पर रंगों की बरसात की। झांकी में शामिल कलाकार होली के गीतों पर नृत्य कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम विजय शंकर, सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष अवनीत मान पुलिस बल के साथ चल रहे थे। पुलिस ने धार्मिक स्थलों के पास ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की।

नगीना में द्वादशी के जुलूस में नाचते-गाते रंगों से सराबोर हुरियारे। फोटो संवाद

नगीना में द्वादशी के जुलूस में नाचते-गाते रंगों से सराबोर हुरियारे। फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed