फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GST department raided establishments across the district

Bijnor News: बिजनौर। जिलेभर में प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग ने मारे छापे

Fri, 20 Jan 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
GST department raided establishments across the district
-10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम ने की जांच
विज्ञापन

-विधायक के प्रतिष्ठान पर केंद्र जीएसटी टीम ने की जांच
-550 व्यापारियों पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय से आई थी लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में जीएसटी टीम द्वारा छापे मारने का सिलसिला जारी है। विधायक से लेकर व्यापारियों के तक के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी जिले में एक विधायक की फैक्टरी सहित 10 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर जीएसटी की अलग-अलग टीमों ने जांच की। देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही। उधर जिले की टीम बाहर की टीम होने की बात कहती रही।
दिसंबर 2022 के पहले सप्ताह में जीएसटी विभाग की टीम ने व्यापारियों के यहां छापे मारे थे। जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था। जिसके चलते शासन की ओर से छापे मारने के अभियान को स्थगित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब फिर से जीसीएसटी विभाग द्वारा जांच शुरू हो गई है। जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यालय की ओर से कार्रवाई करने के लिए जिले के 550 व्यापारियों की सूची भेजी गई थी। जिनमें उस समय 46 व्यापारियों के यहां ही कार्रवाई की गई थी। उस लिस्ट के हिसाब से 504 व्यापारियों की लिस्ट अभी बाकी है। जीएसटी विभाग की मानें तो बुधवार को 10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी की अलग-अलग टीमों ने जांच की।
विज्ञापन

नजीबाबाद में बुंदकी मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर जीएसटी जमा नहीं करने पर जांच की गई। जिसके चलते अभी उस प्रतिष्ठान की जांच की जा रही है। अभी साफ नहीं हुआ है कि कितने की जीएसटी चोरी की है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रतिष्ठान की जांच पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर में स्थित प्लाईवुड के दो गोदामों डीजीजीआई मेरठ के अधिकारियों ने जांच की। इससे कस्बे के व्यापारियों के हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने व्यापारियों के बही खाता, बिल स्टॉक आदि खंगाले।
जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र में एक विधायक के प्रतिष्ठान पर भी केंद्र जीएसटी टीम ने जांच की, जांच में क्या मिला है, यह अभी साफ नहीं हुआ है। जीएसटी टीम पूरे मामले की जांच अभी जुटी हुई है। हालांकि जिले की टीम इसमें शामिल नहीं थी।

वर्जन::
स्त्रोत, सूचनाओं के आधार पर प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है। यह जीएसटी विभाग का नियमित कार्य है। बिजनौर में राज्य या केंद्र जीएसटी में कौनसी टीम आई थी, इसकी हमें जानकारी नहीं है।.....रामबाबू, जोनल हेड मुरादाबाद, जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed