फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grooms cousin, who had come for the wedding procession, murdered by being stabbed with an awl

Bijnor News: बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई की सुआ घोंपकर हत्या

Tue, 20 Oct 2026 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Grooms cousin, who had come for the wedding procession, murdered by being stabbed with an awl
बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद
-मंडप में बर्फ की आपूर्ति करने वालों से हुआ था बरातियों का झगड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई की गर्दन में सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। मंडप में बर्फ की सप्लाई करने वाले युवक पर हत्या करने का शक जाहिर किया जा रहा है। मौका ए वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी है।
मंगलवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मखवाड़ा निवासी गजराज के बेटे आकाश की बरात शहर कोतवाली के बक्शीवाला स्थित हीरा बैंक्वेट हॉल में पहुंची थी। बरात में आया गजेंद्र का बेटा आदित्य पेशाब करने के लिए बैंक्वेट हॉल के पास एक मैदान में चला गया। जहां पर शराब पी रहे ई रिक्शा में सवार कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। जिन्होंने आदित्य के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर आदित्य के पिता गजेंद्र और अश्वनी पुत्र अशोक समेत अन्य बराती आदित्य को छुड़ाने के लिए पहुंचे। इसी बीच एक आरोपी ने अश्वनी की गर्दन में बर्फ तोड़ने वाला सुआ मार दिया। सुआ अश्वनी की नाक से होते हुए ऊपर सिर तक चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अश्वनी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अश्वनी की मौत के बाद परिजनों और बरातियों में मातम छा गया। बताया गया कि अश्वनी अपने ताऊ के बेटे आकाश की बारात में शामिल होने आया था।
वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बर्फ की आपूर्ति करने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया है



वर्जन

एएसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि अश्वनी बरात में आया था, इसी दौरान विवाद के चलते ई रिक्शा चालक रवि ने अश्वनी की गर्दन में सुआ मार दिया। मामले में प्राथमिक की दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद

बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद

बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद

बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद

बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद

बिजनौर के जिला अस्पताल में अश्वनी की हत्या पर विलाप करते परिजन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed