फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Groom died on wedding day in Bijnor and is a sad atmosphere in family

शादी के दिन दूल्हे की मौत: मंदिर में माथा टेका, अचानक बेहोश होकर गिरा, टूट गईं सांसें, मातम में बदलीं खुशियां

Fri, 26 Apr 2024 08:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2024 08:46 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में शादी के दिन दूल्हे की मौत हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं। बताया गया कि घुड़चढ़ी के बाद दूल्हा मंदिर में माथा टेका और बाहर आकर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Groom died on wedding day in Bijnor and is a sad atmosphere in family
गमजदा परिजन और दूल्हे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के रेहड़ में शादी के दिन दूल्हे की मौत होने से खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव सीरवासुचंद निवासी भजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे नीटू कुमार (23) की बरात गांव चौहड़वाला जानी थी। घुड़चढ़ी के बाद दूल्हा नीटू मोहल्ले के रविदास मंदिर में माथा टेकने गया था। जैसे ही नीटू मंदिर से बाहर आया और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने किसी तरह नीटू को संभाला और उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक और बाद में निजी चिकित्सक के यहां जसपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने हार्ट अटैक बताते हुए मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, पल भर में ही शादी के घर में मातम पसर गया। शादी के दिन दूल्हे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Poll: गजब का उत्साह, इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, आखिर क्यों भड़कीं सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा?

बरात नहीं आई मौत की सूचना पहुंची
गांव चोहड़वाला के हरिजन बस्ती निवासी धारी सिंह की पुत्री अनिता की बरात आनी थी। सभी बरात की स्वागत की तैयारी में लगे हुए थे। बरात तो आई नहीं ब्लकि दूल्हे की मौत की सूचना आई तो यहां भी चारों ओर कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। ढोल की थाप भी बंद हो गई और चारों ओर रोने की आवाजें सुनाई पड़ रही थीं।

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Phase 2 Election Live: मेरठ में शाम 5 बजे तक 56.57 फीसदी मतदान, बागपत में पुलिस से भिड़े समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed