फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Green signal given to movement of heavy vehicles on Meerut-Pauri Highway

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही को मिली हरी झंडी

Fri, 12 Sep 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Green signal given to movement of heavy vehicles on Meerut-Pauri Highway
बिजनौर। पांच दिन के बाद मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। यातायात पुलिस ने बिजनौर बैराज मार्ग को बंद करने के लिए लगाए गए बैरियर को हटा लिया। दरअसल गंगा का तटबंध टूटने और सड़क पर कभी भी पानी आने की आशंका के चलते बिजनौर बैराज मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नेशनल हाईवे और सिंचाई विभाग के अफसरों ने मंथन के बाद सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए हामी भर दी। पुलिस के यातायात प्रभारी रवि नैन ने अलग अलग चौराहों पर रखे बैरियर को हटा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों करीब नौ मीटर तटबंध को गंगा की धारा ने काट डाला। ऐसे में तटबंध के टूटने से बाढ़ आने की आशंका के बाद मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को आठ सितंबर को बंद कर दिया था। नौ सितंबर को बाइक और कार के लिए भी यह रास्ता बंद कर दिया गया। हालांकि पानी नहीं आया तो दस सितंबर की सुबह बाइक और कारों को निकलने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था। मगर ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन शुक्रवार की दोपहर से चलने चालू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी बंद रह चुका है यह मार्ग
आठ अगस्त को मालन नदी का तटबंध टूटने के कारण हाईवे पर पानी आया तो यह सड़क आवाजाही के बंद कर दी गई थी। फिर बैराज के पुल में खराबी आ गई। बैराज पुल की मरम्मत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed