{"_id":"5fd655df8ebc3e3b9263e103","slug":"grape-film-producer-former-mla-jai-singh-dies-bijnor-news-mrt5154525130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी जय सिंह पट्टी वालों का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी जय सिंह पट्टी वालों का निधन
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी बाबू जय सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लखनऊ के पूर्व संचालक, जिला सहकारी बैंक बिजनौर के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी जय सिंह (पट्टी वाले) का लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रविवार को गंगा बैराज पर जिला पंचायत सदस्य उनके ज्येष्ठ पुत्र अमित कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा. बीरबल सिंह के अनुसार स्योहारा क्षेत्र के गांव शेखुपरा पट्टी निवासी उनके ससुर जय सिंह (पट्टी वाले) वर्ष 2004 से 2010 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) रहे। इससे पूर्व लगभग 15 साल तक वे जिला सहकारी बैंक बिजनौर के प्रशासक/अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे । उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लखनऊ के संचालक भी रहे। इसके अलावा वह स्योहारा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख भी रहे।
डा. बीरबल ने बताया कि बिजनौर जनपद की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखने के साथ ही उन्होंने फिल्म अंगूर एवं मिर्जा गालिब सीरियल का निर्माण कर जिले को अलग ही पहचान दिलाई। शनिवार की रात जय सिंह (90) पैतृक गांव पट्टी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पूर्व तीन दिन तक वे मेरठ के आर्याव्रत हॉस्पिटल में रहकर बीमारी से संघर्ष करते रहे। रविवार को परिजनों, कई गणमान्य नेताओं की मौजूदगी में उनके गांव से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, धामपुर विधायक अशोक राणा, पूर्व विधायक रुचि वीरा, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह, वरिष्ठ रालोद नेता प्रवीण सिंह देशवाल, मुनिदेव शर्मा, जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद के चेयरमैन राजेश यादव, बिजनौर सहकारी बैंक के डायरेक्टर जयवीर राठी, आईएमए अध्यक्ष सुभाष राणा, डा. राजीव चौधरी, डा. नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।