{"_id":"5e3efc1c8ebc3ee5ce01b50f","slug":"grand-procession-started-with-cheers-nazibabad-news-mrt467968823","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
विज्ञापन
नजीबाबाद में संत रविदास जयंती पर लालूवाला धनौरा में झंडा पूजन करते रविदास समाज के लोग
- फोटो : NAZIBABAD
जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
नजीबाबाद। संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा संत रविदास के जयकारों के साथ निकाली गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने संत रविदास को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समाज का मसीहा बताते हुए उन्हें नमन किया।
संत शिरोमणि सतगुरु रविदास समाजोत्थान समिति के नेतृत्व में लालूवाला धनौरा स्थित रविदास मंदिर पर आरती, हवन और झंडा पूजन के साथ संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजन में तेजपाल सिंह, नौबहार सिंह, सुलेंद्र नौटियाल, गीताराम, जयसिंह सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा लालूवाला से आदर्श नगर शिव मंदिर, दुर्गा विहार कालोनी, सत्यविहार कालोनी होती हुई हिमालयन कालोनी पहुंची। यहां रविदास समाजोत्थान समिति की ओर से संत रविदास जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि लोनिवि के एक्सईएन ज्ञानप्रकाश ने संत रविदास को समाज के कमजोर और शोषित समाज का सच्चा मसीहा बताया। आकाशवाणी नजीबाबाद के वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में डा. बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह एड., डा.जितेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, तेजपाल सिंह, अमर सिंह, रामनाथ सिंह, विजयपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजू सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने संत रविदास के एकता, भाईचारे और समतामूलक समाज की सोच की सराहना की।
झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
नजीबाबाद। संत रविदास जयंती पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में संत रविदास झंडे के साथ संत रविदास, मीराबाई और कबीरदास की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।