{"_id":"5e0b98ce8ebc3e87fb459de8","slug":"grand-city-kirtan-taken-out-in-the-city-nazibabad-news-mrt4614570104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन
नजीबाबाद में गुरूग्रंथ साहिब पालकी की अगुवाई करते पंज प्यारे।
- फोटो : NAZIBABAD
नगर में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन
नजीबाबाद। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ निकाले गए नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया। सिख समाज के लोगों ने कीर्तन में गुरु का गुणगान किया।
सतनाम वाहे गुुरु, बोले सो निहाल- सतश्री अकाल..., राज करेगा खालसा उद्घोष के साथ गुुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुुरुद्वारा नानकशाही श्रीगुुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार बलवीर सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह ने पंज प्यारों की अगुवाई में सुसज्जित गुुरुग्रंथ साहिब की पालकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन में महिला कीर्तन मंडली, रागी जत्था ने गुुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। नगर कीर्तन में शामिल गुुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे श्रद्धालुओं ने झाड़ू से पालकी मार्ग को साफ किया। गतका जत्थे ने करतब दिखाए। प्रधान सरदार बलवीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड़, प्रद्युमन सिंह, मनमोहन सिंह, गुरमीत सिंह धवन, नरेंद्र सिंह वाधवा, गुुरुपाल सिंह, त्रिलोकचंद सोबती, चंचल सिंह, भगीरथ सिंह, अमरीक सिंह, बख्शीश सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, सतविंदर सिंह पोप, बलजीत कौर, परमजीत कौर, मंजीत कौर, तनप्रीत कौर, नरेंद्र कौर, रविंद्र कौर सहित आदि मौजूद रहे।
आदर्शनगर गुरुद्वारे की कीर्तन मंडली हुई शामिल
नजीबाबाद। गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाले गए कीर्तन में सुभाषनगर गुरुद्वारे के ग्रंथी तेजपाल सिंह, प्रदीप सिंह, सुखवंत सिंह, प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कीर्तन मंडली ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। मोहल्ला मुनीरगंज में कोल्हू वाली मस्जिद के इमाम मौलाना इंतियाज, सलाउद्दीन सैफी, डॉ. शाकिर खान, जाहिद खान, जीशान नजीबाबादी, सलीम सैफी तारिक पठान, निसार अहमद, मोहम्मद साबिर, माजिद, असलम, राजू और अशरफ के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने सूक्ष्म जलपान से नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

नजीबाबाद में नगर कीर्तन के दौरान शबद कीर्तन करता सिख जत्था।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल सुभाषनगर गुरूद्वारे की कीर्तन मंडली।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरू गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे सफाई करता महिला झा?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरू गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव में शामिल गुरू नानक मिशन स्कूल के पंज प्यारे।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरू गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का शुभारंभ करते गुरूद्वारा कमेटी के अध्- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में नगर कीर्तन में करतब दिखाता गतका जत्था।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन