फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gramin Dak servants on strike

Bijnor News: हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक

Tue, 12 Dec 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gramin Dak servants on strike
बिजनौर। ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार को अनिश्चिकालीन हड़ताल करते हुए मुख्य डाकघर पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता मोहम्मद आरिफ गांधी ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उनसे 10 घंटे काम लिए जाने के साथ साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का कार्य भी जबरन लिया जा रहा है। कहा कि वेतन के रूप में महज 16 हजार रुपये दिए जा रहे है। जबकि स्थाई कर्मचारियों को पेंशन, फण्ड के साथ अच्छी सैलरी दी जाती है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एवं डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवकों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।
कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों डयूटी आठ घंटे करने, पेंशन सहित अन्य सभी लाभ देने, नियमित कर्मचारियों के समान टीआरसी, समूह बीमा की कवरेज पांच लाख रुपये की जाएं। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता विजय पाल सिंह और संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। नौबहार सिंह, रिंकू सिंह, मुस्कान चौधरी, विनोद कुमार, खालिद उस्मानी, भूपेंद्र सिंह, विकलेश, मदन सिंह, मनोज कमार, वीरेंद्र कुमार, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed