{"_id":"58d174af4f1c1ba16e1a11dd","slug":"gram-pradhans-death-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ग्राम प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ग्राम प्रधान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में बिजनौर से अपने घर लौटते वक्त एक ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किरतपुर थाने के गांव रायपुर मौज्जमपुर के ग्राम प्रधान हेमराज सिंह (38) सोमवार को किसी काम से बिजनौर आए थे। बिजनौर से रात को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। किरतपुर के रामा डिग्री कॉलेज के निकट उनके सामने से जब आंखों पर वाहन की लाइट लगी तो उन्हें सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया और वह ट्रक में पीछे जा घुसे। पुलिस के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने हादसे की सूचना उनके घर दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामवासियों ने बताया कि हेमराज एक कुशल व्यवहार व्यक्ति थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर भी ग्रामवासी व प्रधानों की भारी भीड़ जमा रही। परिजनों ने बताया कि हेमराज के दो बेटियां व एक बेटा है। उधर, रेहड़ के गांव कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर दो बाइक सवार कार की चपेट में आने से घायल हो गए। गांव कासमपुरगढ़ी निवासी परमेंद्र और मदन मानियावाला से बाइक पर घर के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर पहुंचने पर बाइक कार की चपेट में आ गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से एक युवक को बाहर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों में से किसी ने भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। आरोपी कार चालक फरार हो गया।
रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, यात्री घायल ः जलालाबाद । रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया ।
नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय के निकट बिजनौर डिपो की कोटद्वार से दिल्ली जा रही बस से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। ट्रैक्टर -ट्रॉली टकराने से बस क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में समझौता हो गया।
हादसों में चार घायल
नगीना में सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बिजनौर रेफर किया गया। नगीना के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी नदीम अपने पड़ोसी इंतजार के साथ बाइक से नजीबाबाद से नगीना आ रहा था। गांव अल्हैदादपुर के पास नजीबाबाद की ओर से आ रही एक कार की चपेट में आकर नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि इंतजार मामूली रूप से चोटिल हो गया। नदीम को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नगीना में भर्ती कराया। पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया जबकि इंतजार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बढ़ापुर निवासी गुलजार अपनी बहन निगार को नगीना के मोहल्ला लाल सराय से बढ़ापुर बाइक से लेजा रहा था। बढ़ापुर मार्ग स्थित फूलनगर के पास अचानक सामने जंगली जानवर आने के कारण बाइक फिसल गई। इसके कारण दोनों घायल हो गए। घायलों को नगीना सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कार चालक व कार स्वामी को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।