फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gram Panchayat will provide land

ग्राम पंचायत उपलब्ध कराएगी भूमि

Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat will provide land
नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर सादात में अवैध निर्माण प्रकरण में विवादित भूमि का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने खाद के गड्ढों के लिए ग्राम पंचायत की विवादित भूमि उपलब्ध कराने का शपथ पत्र राजस्व विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर सादात में खाद के गड्ढों की लगभग एक बीघा भूमि पर मकान और पंचायत घर का अवैध निर्माण का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन जांच और कार्रवाई में जुटा है। गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा खाद के गड्ढों की भूमि पर पंचायत घर और मकानों का अवैध मामला हाईकोर्ट में उठाया। हाईकोर्ट के निर्देश पर डीएम उमेश मिश्रा ने टीम गठित कर प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच कराई।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, तहसीलदार प्रीति सिंह और ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के साथ शनिवार को स्वयं मौअज्जमपुर सादात की विवादित भूमि स्थल का निरीक्षण किया। खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि के बाद ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने राजस्व विभाग को विवादित भूमि के बराबर भूमि अन्य स्थान पर खाद के गड्ढों के लिए उपलब्ध कराने का शपथ पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। डीएम ने प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed