{"_id":"5fe777ee8ebc3e3d9523b94c","slug":"gram-panchayat-jalabpur-good-will-be-rewarded-nazibabad-news-mrt5175587130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ का दो पुरस्कारों के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ का दो पुरस्कारों के लिए चयन
विज्ञापन
नजीबाबाद - निवर्तमान ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत।
- फोटो : NAZIBABAD
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ होगी पुरस्कृत
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विशिष्ट योगदान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की निवर्तमान ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत के पंचायत विकास के प्रति समर्पित योगदान के लिए ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के साथ दो और पुरस्कार मिले हैं। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ का चयन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया है। एक मात्र जालबपुर गूदड़ ऐसी ग्राम पंचायत है जिसे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के रूप में चयनित किया गया है।
डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ और डीडीओ की संयुक्त टीम ने विकास योजनाओं के मानकों पर खरा उतरने पर दोनों पुरस्कार के लिए जालबपुर गूदड़ ग्राम पंचायत का चयन किया। पूर्व में पंचायत को वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार और राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिल चुका है।