फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goyal Public School Nagina Championship

गोयल पब्लिक स्कूल नगीना को चैंपियनशिप

Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Goyal Public School Nagina Championship
धामपुर के दिशा कालेज में पुरस्कृत विजेता प्रतियोगी - फोटो : DHAMPUR
गोयल पब्लिक स्कूल नगीना को चैंपियनशिप
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस पर छह फरवरी को संपन्न हुई प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। सभी विजेताओं को कालेज की ओर से पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक आने पर गोयल पब्लिक स्कूल नगीना को चैंपियनशिप ट्रॉॅफी प्रदान की गई।
प्राचार्य ने बताया कि निबंध लेखन में आरआर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज धामपुर के छात्र प्रशांत कुमार व देव कुमार, गोयल पब्लिक स्कूल नगीना की छात्रा आशिया वसीम, कविता-पाठ में अमन सैनी, हरित कुमार व प्रियांशु, हिंदी भाषण छात्रा पंखुरी कौशिक, आयजा आरिफ व मयंक चौहान, चित्रकला में यशी, महजबीन व राजा सैनी, एकल गायन में स्वीटी, रक्षिता व तृप्ति चौधरी, हाई जंप नूरपुर के छात्र प्रियांशु कुमार, धामपुर के छात्र दिपेंद्र चौधरी व फैजल, लंबी कूद बालिका वर्ग स्वेता चौहान, धारणा सिंह व नैंसी एवं बालक वर्ग में नित्यम, कार्तिक कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी के बालक वर्ग में निर्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर के छात्र प्रथम, एसपी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल तिगरी चांदपुर के छात्र द्वितीय व एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर के छात्र तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम, वॉलीबाल बालक वर्ग में एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुर गढ़ी के छात्र प्रथम, निर्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर के छात्र द्वितीय, एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर के छात्र तृतीय रहे। वॉलीबाल बालिका वर्ग में महेश्वरी कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज चकरी अमरोहा की छात्राएं प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर ग्रुप चेयरपर्सन डा. नीलम अग्रवाल, महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, प्राचार्य डा. एसके शर्मा, प्राचार्य फार्मेसी अनुज अग्रवाल ने गोयल पब्लिक स्कूल को चैंपियनशिप प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed