फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Governor to visit the district on October 6

राज्यपाल छह अक्टूबर को जिले के दौरे पर

Tue, 05 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Governor to visit the district on October 6
राज्यपाल छह अक्टूबर को जिले के दौरे पर
विज्ञापन

बिजनौर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिले के एक दिन के दौरे पर आ रही हैं। वे करीब पौने चार घंटे जिले में रहेंगी। इस दौरान मीरापुर बांगर तथा विदुर कुटी में राज्यपाल के अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वहीं, राज्यपाल का कार्यक्रम आने के बाद ही अधिकारियों ने दोनों जगहों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

राज्यपाल छह अक्टूबर को जिले के एक दिन के भ्रमण पर आ रही है। एडीएम प्रशासन के अनुसार राज्यपाल छह अक्टूबर को दो बजे पुलिस लाइन हैलीपेड पर पहुंचेगी। वहां से वह कार द्वारा सड़क मार्ग से मंडावर क्षेत्र में स्थित गांव मीरापुर बांगर जाएंगी। मीरापुर बांगर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों के कार्यक्रम में भाग लेंगी। राज्यपाल मीरापुर बांगर से करीब पौने चार बजे कार से विदुर कुटी के लिए प्रस्थान करेंगी। साढ़े चार बजे पौराणिक धार्मिक स्थल विदुर कुटी पहुंचेगी। विदुर कुटी में करीब ढाई घंटे का व्यस्त कार्यक्रम है। शाम को करीब साढ़े पांच बजे विदुर कुटी से चलकर बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचेगी। वहां हैलीकॉप्टर से मेरठ के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम फाइनल होने के साथ ही प्रशासन व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुट गया है। विदुर कुटी को सजाया संवारा जा रहा है। मीरापुर बांगर में भी डिग्री कॉलेज में तैयारी तेज हो गई है। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि तैयारी पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed