फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government should declare sugarcane price soon

भाकियू भानू विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Government should declare sugarcane price soon
गन्ना मूल्य जल्द घोषित करे सरकार
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू (भानू) ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। उन्होंने गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
भाकियू (भानू) ने तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें किसानों ने कहा कि चीनी मिलों में गन्ना पेराई का आधा सत्र करीब बीत चुका है। इसके बावजूद अभी तक गन्ना मूल्य सरकार द्वारा घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस का मूल्य लगातार बढ़ने के साथ बिजली की दरों में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने सरकार से बढ़ती महंगाई को देखते हुए किसानों के गन्ने का उचित मूल्य बढ़ाकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। बैठक में दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाकियू भानू ने कृषि कानूनों का वापस करने, किसानों की पेंशन में वृद्धि करने, किसानों का ऋण माफ करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा है। उन्होंने एसडीएम को नजीबाबाद क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। ज्ञापन सौंपने में जिला मंत्री रामपाल राठी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, दुष्यंत कुमार, जवर सिंह, दिनेश कुमार, दीपू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed