फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government issued instructions to stop arbitrariness in fee collection

Bijnor News: बिजनौर- शासन ने फीस वसूली में मनमानी रोकने को जारी किए निर्देश

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government issued instructions to stop arbitrariness in fee collection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन में सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के लिए विद्यार्थियों से वसूली जाने वाली फीस को लेकर निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय विद्यार्थियों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को किसी विशेष दुकान से किताब, जूते और मौजे खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे।



डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन को विद्यालयों से फीस बढ़ोतरी में मनमानी करने, किताब,कापी, जूते मौजे और अन्य शिक्षण सामग्री किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिल रही थी। शासन ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शासन ने जिला स्तर पर जिला शुल्क समिति गठित है। डीएम उमेश मिश्रा समिति के अध्यक्ष हैं। विद्यालय फीस बढ़ोतरी में मनमानी नहीं कर सकते। विद्यार्थियों से वसूली जाने वाली फीस का वर्गीकरण करके विद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर अंकित करना होगा। साथ ही विद्यालय के सूचना पटल पर अंकित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस मद में कितनी फीस का विवरण जरूरी
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार विद्यालय को यह स्पष्ट करना जरूरी है कि किस मद में कितनी फीस ली जा रही है। विद्यार्थियों का हित सर्वोपरी है। विद्यार्थियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। विद्यालय विद्यार्थियों की समस्या विद्यालय स्तर पर निपटाएं। फीस की रसीद दें। अभिभावक किसी भी समस्या के लिए जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed