फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government Girls Inter College will open in village Ratangarh

गांव रतनगढ़ में खुलेगा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government Girls Inter College will open in village Ratangarh
गांव रतनगढ़ में खुलेगा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में नूरपुर ब्लॉक के गांव रतनगढ़ में बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बनेगा। जबकि अफजलगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्लूवाला में बनने वाला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अब मीरापुर मोदीवाला में बनेगा। प्रशासन ने दोनों जगह कॉलेज निर्माण के लिए भूमि पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शासन ने जिले में मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट प्लॉन अर्थात एमएसडीपी योजना के अंतर्गत दो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनाने की मंजूरी अल्पसंख्यक विभाग को करीब एक साल पहले दी है। शासन ने कॉलेज निर्माण के लिए चार करोड़ 18 लाख प्रति कॉलेज लागत के अनुसार आठ लाख 36 हजार की धनराशि भी भेज दी है। प्रशासन ने कॉलेज बनाने के लिए नगीना तहसील क्षेत्र एवं अफजलगढ़ ब्लॉक में ग्राम पंचायत की जमीन फाइनल कर दी थी परंतु दोनों जगह से जमीन देने का प्रस्ताव अल्पसंख्यक विभाग को नहीं मिला। अल्पसंख्यक विभाग दफ्तर के अनुसार अब राजकीय बालिका कॉलेज नूरपुर ब्लॉक के गांव रतनगढ़ तथा अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव मीरापुर मोदीवाला में बनेंगे। दोनों जगह ग्रामपंचायत की जमीन आवंटन के प्रस्ताव मिल गए हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नौशाद हुसैन तथा डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार ने मौके का निरीक्षण किया है। बताया गया कि पंचायतों द्वारा भेजा भूमि आवंटन का प्रस्ताव पुनर्ग्रहण के लिए तहसील को भेज दिया गया है। भूलेख विभाग से मंजूरी के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। जमीन अल्पसंख्यक विभाग के नाम ट्रांसफर होने पर पैसे का एलॉटमेंट हो जाएगा।
विज्ञापन

नूरपुर ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज बनने की मांग होगी पूरी
बिजनौर। जिले में 11 ब्लॉक हैं। नूरपुर ब्लॉक को छोड़कर बाकी दस ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज हैं। काफी समय से राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की मांग हो रही थी। अब नूरपुर ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज बनने की काफी पुरानी मांग पूरी होने की आस जगी है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रतनगढ़ में प्रस्तावित है। यह क्षेत्र अमरोहा जिले के पास है। रतनगढ़ में इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए पहले ही छात्रावास भी बना है। परंतु इसमें छात्राएं नहीं रहती। यह छात्रावास खाली पड़ा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनने से लाखों की लागत से बने छात्रावास का सदुपयोग हो सकेगा। छात्राओं को भी अच्छी शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed