{"_id":"5f99b4848ebc3e9baf5ce9e1","slug":"government-colonies-are-also-full-of-dirt-bijnor-news-mrt508403744","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से सरकारी कालोनियां बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से सरकारी कालोनियां बदहाल
विज्ञापन
बिजनौर के डीएवी कॉलेज के सामने सरकारी कालोनी में उगी घास।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी कालोनियों में गंदगी के कारण कॉलोनीवासी का जीना मुहाल है। इन कालोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नाले बुरी तरह से अटे पड़े हैं। कालोनीवासी का आरोप है कि बार- बार कहने पर भी जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कॉलोनी में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है।
शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से प्रदेश भर में द्वितीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत लोगों को अपने घरों के साथ-साथ अपने आसपास में भी साफ सफाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शासन की ओर से जिला प्रशासन को छोटे से गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक हर जगह पर साफ -सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश हैं। इसके बावजूद जिला मुख्यालय पर ही इसका पालन नहीं हो पा रहा है। विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सरकारी कालोनियों में वे परिवार सहित रहते हैं।
डीएवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित सरकारी कालोनी, मोहल्ला बुखारा आदि सरकारी कॉलोनियों में ऐसी ही हालत है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ कालोनीवासियों ने बताया कि इस बारे में कई उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जगह-जगह जलभराव है और तो और बकली कालोनी में जलापूर्ति के लिए बने टयूबवैल के पास ही लंबी घास उगी है। वहां पानी ठहरने के कारण सड़ रहा है। इसके अलावा जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नाले बुरी तरह से अटे पड़े हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से मच्छर और अन्य रोगाणु पनप रहे हैं। साफ सफाई के अभाव में जिला अस्पताल की मेडिकल कॉलोनी में तो संक्रामक रोग ने दस्तक दे भी दी है। अब तक वहां पर कुल चार डेंगू पॉजिटिव रोगी मिल भी चुके हैं। इसके बाद ही नगर पालिका और अस्पताल प्रशासन को साफ सफाई की याद आई।
विज्ञापन
एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इन कॉलोनियों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही इन कॉलोनियों में साफ सफाई कराई जाएगी।