फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government aided schools will be investigated

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government aided schools will be investigated
अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की होगी जांच
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। शासन ने विद्यालयों से शिक्षकों की रिक्तियां, भवन स्थिति, विद्यालय कोष, कराए गए विकास कार्यों समेत एक दर्जन से अधिक विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

शासन शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली रोकने की कोशिशों में लगा है। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मूल अभिलेखों की जांच कराई गई थी। अब शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से मौलिक रिक्तियां की जानकारी मांगी है। साथ ही विद्यालय के भवन बाउंड्री, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की जानकारी देने को कहा है। शासन ने विद्यालय की विकास निधि, आय व व्यय का विवरण, विद्यालयों की कुल संपत्ति, वर्षवार कराए गए विकास कार्यों का विवरण आदि भी तलब किया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि मांगी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upmsp,edu,in पर नौ जुलाई तक अपलोड कर दें। सूचनाओं में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed