फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government accused of being anti-farmer

सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप

Tue, 08 Sep 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Government accused of being anti-farmer
सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप
विज्ञापन

- भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने बताया गन्ना भुगतान के लिए किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
धामपुर। भाकियू भानु गुट और भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। चीनी मिलों से जल्द गन्ना मूल्य का भुगतान न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे।

भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और सभा की। जिसमें कहा गया कि सरकार की कथनी करनी में अंतर होने से किसान बर्बाद हो गया है। उन्हें गन्ने की फसल को बेचने के कई महीनों बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है। किसानों ने एसडीएम से गन्ना समितियों में जमा शेयर का लाभ दिलाने, 15 अक्टूबर से चीनी मिलों को चालू कराने, आवारा गोवंश को पकड़वाने, मिल यार्ड की मरम्मत कराने, जिन किसानों के घर में शादियां है उनका बकाया गन्ना मूल्य भुगतान प्राथमिकता से दिलाने, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने, आधार कार्ड जनसेवा केंद्रों से बनवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रेमराज सिंह, गजेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, सतीश कुमार, अखलेश कुमार, कन्हैया, राम सिंह, जसवंत सिंह, सोमपाल सिंह, महीपाल सिंह रहे। लोकशक्ति गुट के कार्यकर्ताओं की तहसीलदार परिसर में सभा हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों के बीच पहुंचे गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार चौहान ने बताया कि चीनी मिल अब तक किसानों को 78 प्रतिशत बकाया का भुगतान कर चुकी है। चीनी मिल 21 अक्तूबर से शुरू होगी। तहसीलदार को ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष वीर सिंह शेरावत, आदित्य कुमार, राजेंद्र, घनश्याम सिंह पांडेय, लोकेंद्र, गजराज, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed