{"_id":"5734d5a24f1c1b387c919fa5","slug":"got-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटवाया
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 13 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर भावता मेंे राजस्व विभाग की टीम और पुलिस ने हटवाया अवैध निर्माण।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महमूदपुर भावता में राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने खलियान से अवैध कब्जा हटवा दिया है।
विकास खंड कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने एसडीएम नगीना अंजुलता को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के ही ओमप्रकाश व महिला धनवति ने अपने परिवार के साथ मिलकर कोतवाली नहटौर मार्ग से लगे खलियान के 120 नंबर पर अवैध कब्जा कर रखा है। एसडीएम ने तहसीलदार नगीना को खलियान से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए।
तहसीलदार ने हल्का कानूनगो कुंवर सिंह, व लेखपाल कोमल सिंह ने कोतवाली देहात के एसआई संजीव शर्मा, यशपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर खलियान की जमीन में पड़ी झोपडी, टिनसेड, दीवार, छप्पर व लकड़ी आदि सामान हटवा दिया। कब्जा हटवाने के दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ मौजूद रही।
उधर, कब्जाधारक ओमप्रकाश व महिला धनवति के पुत्र राजू, चरविंद्र कुमार, नवनीत कुमार, व संजीव का कहना है कि हमें किसी भी माध्यम से पूर्व में कोई नोटिस व सूचना नहीं दी गई है। हमारे विरुद्ध रंजिशन कार्रवाई की गई है।