फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Good education will lead to all-round development

अच्छी शिक्षा से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास

Mon, 22 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Good education will lead to all-round development
बिजनौर में न्याय पंचायत गंजालपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक राजपाल सिंह को किया गया सम्मान - फोटो : BIJNOR
अच्छी शिक्षा से होगा सर्वांगीण विकास
विज्ञापन

बिजनौर। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा है कि अच्छी शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गंजालपुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में शिक्षक राजपाल सिंह को सम्मानित किया गया।

न्याय पंचायत गंजालपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूलों में शासन के निर्देशों के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी विद्यालय गंजाल पुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ भी किया। संकुल प्रभारी धर्म सिंह ने न्याय पंचायत में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि जल्दी ही न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू कर दी जाएंगी। कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रसाद सिंह ने शिक्षकों की समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वरिष्ठ शिक्षक नेता मोहम्मद तारिक अलीम, विष्णु कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रियंका त्यागी, अंशुल चौधरी, शैली शर्मा, अनीता रानी, सचिन कुमार, जयदीप मलिक, ललित शर्मा, लोकेंद्र सिंह, चरण सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed