{"_id":"65b5545b78c33bf28700a2b4","slug":"gold-and-silver-jewelery-and-utensils-stolen-from-three-houses-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-118236-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन मकानों से सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन मकानों से सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। चोरों ने तीन मकानों से सोने चांदी के आभूषण व बर्तन चोरी कर लिए। चौथे मकान का ताला तोड़ते समय जाग होने पर चोर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
ग्राम सदरुद्दीननगर निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल रशीद परिवार सहित मुंबई गया है। चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ से सोने चांदी के जेवरात व बर्तन सहित 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी नफीस पुत्र अब्दुल वहीद के घर में भी चोरी की। नफीस परिवार सहित बसेड़ा खुर्द किसी रिश्तेदारी में गया था। चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर संदूक से सोने चांदी के आभूषण, तांबे पीतल के बर्तन सहित 15 हज़ार की नकदी चोरी कर ली।
इसके अलावा अब्दुल हनीफ के घर का ताला तोड़कर बर्तन आदि चोरी कर लिए। चोर अमान सिंह के गेट का ताला तोड़ रहे थे। आहट होने पर पड़ोसी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर भाग गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बंद मकानों में चोरी हुई हैं। तहरीर अभी नहीं मिली है।