फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Go to the Seva Mitra Portal app, 19 services will be available sitting at home

सेवा मित्र पोर्टल एप पर जाइए, घर बैठे मिलेंगी 19 सेवाएं

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Go to the Seva Mitra Portal app, 19 services will be available sitting at home
सेवा मित्र पोर्टल एप पर जाइए, घर बैठे मिलेंगी 19 सेवाएं
विज्ञापन

बिजनौर। प्लंबर हो या कारपेंटर या फिर मैन पावर सर्विस, इन्हें शहर में ढूूंढकर बुलाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही 19 सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए सेवा मित्र पोर्टल एप पर जाना होगा, या फिर टोल फ्री नंबर डायल करें। सेवा मित्र पोर्टल को और भी अधिक उपयोगी बनाने के लिए डीएम ने निर्देश जारी किए हैं।
बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट सभागार में सेवा मित्र पोर्टल एवं उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक सेवा योजन एवं रोजगार आयोग के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कॉल सेन्टर के टॉल फ्री नंबर 155330 पर कॉल कराकर उसकी उपयोगिता को जांचा व अधिकारियों से कहा कि वह पोर्टल व एप के माध्यम से कार्य कराएं। उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पार्षद, स्कूल-कॉलेजों, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व आमजन को सेवा मित्र पोर्टल, एप व कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह 21 बिंदुओं के प्रारूप को भर कर जिला सेवायोजन अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी ने बताया कि जनपद मे 140 सेवा मित्र व 06 सेवा प्रदाता कंपनियां कार्यरत हैं तथा 19 सेवाएं जनपद बिजनौर में सेवा मित्र पोर्टल व एप के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सेवा मित्र एप को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आरओ सर्विस व रिपेयर, एसी सर्विस व रिपेयर, इलेक्ट्रीशियन, आईटी हार्डवेयर, प्लंबर, बढ़ई, मैन पावर सर्विस, कार रिपेयर व सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, पेंटर, मोबाइल रिपेयर व सर्विस व लाउंड्री आदि 19 सेवाओं के लिए सेवा मित्र पोर्टल, एप व कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर का उपयोग सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed