{"_id":"62b9ee2c20b7b26d284b09d7","slug":"gm-railways-will-inspect-many-stations-including-najibabad-bijnor-today-nazibabad-news-mrt594670987","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम रेलवे का जनपद बिजनौर के कई स्टेशनों का निरीक्षण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम रेलवे का जनपद बिजनौर के कई स्टेशनों का निरीक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
नजीबाबाद, बिजनौर सहित कई स्टेशनों का जीएम रेलवे आज करेंगे निरीक्षण
नजीबाबाद। रेल महाप्रबंधक आशुतोष गांगल 28 जून को आज नजीबाबाद, बिजनौर रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर स्टेशनों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।
रेल महाप्रबंधक आशुतोष गांगल जीएम स्पेशल ट्रेन से मंगलवार की सवेरे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचकर प्रात: छह बजे कोटद्वार स्टेशन के लिए रवाना होंगे। प्रात: 8:30 बजे से नौ बजे तक कोटद्वार स्टेशन के निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक 9:40 बजे कोटद्वार ब्रांच लाइन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए नजीबाबाद स्टेशन पहुंचकर नगीना के लिए रवाना होंगे।
नगीना स्टेशन का प्रात: 10 बजे से 10:15 बजे तक निरीक्षण के बाद जीएम पुन: नजीबाबाद स्टेशन पहुंचकर 10:30 बजे से 11 बजे तक नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। जीएम दिन में 12 बजे किरतपुर, एक बजे बिजनौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद लगभग 3:15 बजे गजरौला ब्रांच लाइन निरीक्षण के लिए रवाना होंगे। जीएम के निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को रेल महाप्रबंधक अजय नंदन ने नजीबाबाद, नगीना, बिजनौर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए थे। बताया जाता है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का जुलाई के प्रथम सप्ताह में जनपद बिजनौर के स्टेशनों के दौरे का संभावित कार्यक्रम है। रेल मंत्री के दौरे के संबंध में जीएम और डीआरएम का दौरा कार्यक्रम रखा गया।