फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   glorified the glory of the guru

गुरु की महिमा का किया गुणगान

Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
glorified the glory of the guru
बिजनौर में गुरू पूर्णिमा पर पूजा कराते पंडित ललित शर्मा। - फोटो : BIJNOR
गुरु की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

बिजनौर। गुरु पूर्णिमा पर्व जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हवन पूजन किया गया। मंदिरों में भी भंडारे आयोजित किए गए। सभी ने अपने अपने गुरुओं को नमन किया।
शनिवार को विष्णुलोक ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषविद् पं. ललित शर्मा द्वारा एक बेंक्वेट हॉल में विशेष पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी गुरु की महिमा को अपरंपार बताया गया है। बिना गुरु की कृपा के कोई उपलब्धि प्राप्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि माता को मनुष्य का प्रथम गुरु कहा गया है। माता पिता बच्चे को संसार का ज्ञान कराते हैं लेकिन गुरु शिष्यों को भवसागर के पार ले जाता है। उन्होंने श्रवण कुमार की कथा सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। महर्षि वेदव्यास, आद्य गुरु शंकराचार्य व जगदगुरु श्री कृष्ण का पूजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कीं। इस दौरान एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, एफएसओ अजय शर्मा, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विनय राणा, सीमा शर्मा, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा भारती द्वारा आवास विकास के पार्कों में आंवला, पीपल, बकैन, शीशम पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष विनय दुबे ने सभी से पौधे लगाने का आह्वान किया। जिलामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि पीपल का अकेला पेड़ 25 पेड़ के बराबर काम करता है। मातृमंडल सेवा भारती जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा ने महिलाओं को पौधों को पानी देने की जिम्मेदारी दी। इस दौरान नगर प्रचारक नेमपाल, जिला सहमंत्री संजीव शर्मा, पुनीत त्यागी, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री शक्ति पीठ में गुरुपूर्णिमा पर हवन का आयोजन किया गया। व्यास पीठ पर विराजमान कादंबिनी शर्मा और आदित्या देवी ने गायत्री महायज्ञ कराया। जिला संयोजक सुधा राठी ने कहा कि गुरु शिष्य को अंधकार से प्रकाश में जाने का मार्ग दिखाता है। शिष्य को सन्मार्ग दिखाता है। गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गायत्री महामंत्र से जनकल्याण के लिए आहुतियां प्रदान की। इस दौरान साधक बिजेंद्र राठी, अशोक शर्मा, एसएस परिहार, रामपाल सिंह, कृष्ण कुमार, हुकुम सिंह शास्त्री, मुनीश्वर सिंह, बीना राठी, हरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।

भगवान वाल्मीकि आश्रम निवास स्थान तिबड़ी में हवन व भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, शेर सिंह, रूपचंद, केके रंजन, सरोवरलाल, नीरज, पवन, राहुल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में गुरू पूर्णिमा पर गंगा बैराज पर स्नान करते श्रृदालु।

बिजनौर में गुरू पूर्णिमा पर गंगा बैराज पर स्नान करते श्रृदालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed