फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Giving tablets to girls will benefit in studies

बालिकाओं को टैबलेट देने से होगा पढ़ाई में फायदा

Tue, 23 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Giving tablets to girls will benefit in studies
बालिकाओं को टैबलेट देने से होगा पढ़ाई में फायदा
विज्ञापन

बिजनौर। महिला उत्थान पर बजट में बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बालिकाओं को सरकार ने टैबलेट देने का एलान किया है। महिलाओं से कुपोषण भी दूर करने का बजट में ध्यान रखा गया है।
सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ हर पात्र को देने की बात कही है। योजना की पात्र बालिकाओं को टैबलेट देने की भी बात कही है। महिलाओं व बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए बजट दिया है और पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए भी बजट दिया गया है। सरकार की इस योजना से जिले की महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को बहुत फायदा होगा। जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्र चलते हैं। इनमें करीब 30 हजार कुपोषित बच्चे हैं। कुपोषित बच्चों से कुपोषण खत्म करने के लिए योजनाएं चलने से बच्चों को इनका सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

कुपोषण का दंश हो खत्म
समाजसेवी डा.मीना बख्शी का कहना है कि पढ़ने वाली बालिकाओं को टैबलेट देना अच्छी पहल है। बच्चों व महिलाओं से कुपोषण का दंश भी खत्म होना चाहिए।
ऑनलाइन पढ़ाई में मिलेगी मदद
आरबीडी में प्रवक्ता शारदा द्विवेदी के अनुुसार टैबलेट मिलने से छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। अब काफी पढ़ाई ऑनलाइन ही हो रही है। छात्राओं को इसकी ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed