फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Give cow the status of mother of the nation, Kanwar Yatra started

Bijnor News: गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दें, शुरू की कांवड़ यात्रा

Sun, 12 Jan 2025 06:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Give cow the status of mother of the nation, Kanwar Yatra started
भागूवाला  से कांवड़ लेकर निकलते बजरंग दल के युवा। (स्रोत-संवाद)
भागूवाला (बिजनौर)। गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए बुलंदशहर, गाजियाबाद और उज्जैन के युवक कांवड़ यात्रा पर हैं। भागूवाला से गुजरते समय कांवड़ यात्रियों का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बुलंदशहर के सियाना निवासी शगून भाटी के नेतृत्व में 101 लीटर गंगाजल के कलश के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की गई। गाजियाबाद के विवेक गुर्जर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से 121 लीटर गंगाजल और सोनीपत निवासी कमल आर्य 51 लीटर गंगाजल के साथ कांवड़ यात्रा पर हैं। बजरंग दल के युवाओं का कहना है कि गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने छह जनवरी को कांवड़ यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन

बुलंदशहर का जत्था अंबकेश्वर महादेव मंदिर आहार बुलंदशहर में गाजियाबाद का जत्था महादेव मंदिर गाजियाबाद में और सोनीपत का जत्था महाकाल उज्जैन में गंगाजल चढ़ाएगा। कांवड़ यात्रा में सुधीर भाटी, मनोज कुमार, मोहित भाटी, तपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सौरभ आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed