फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl students got the gift of fee waiver

छात्राओं को फीस माफी की मिली बड़ी सौगात

Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Girl students got the gift of fee waiver
छात्राओं को फीस माफी की मिली सौगात
विज्ञापन

बिजनौर। छात्राओं को फीस माफी की बड़ी सौगात मिली है। शासन ने किसी भी शैक्षिक संस्थान में पढ़ने वाली दो बहनों में से एक की फीस वहन करने का एलान किया है। इस फैसले से जिले की सैकड़ों छात्राओं को फायदा होने की उम्मीद है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों समेत डिग्री कॉलेजों की बैठक 23 अक्तूबर को विकास भवन में बुलाई गई है।

शासन का छात्राओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर है। इसके लिए शैक्षिक संस्थानों में मिशन शक्ति जैसे विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब सरकार ने छात्राओं को फीस में बड़ी राहत दी है। इसके अनुसार शासन द्वारा निर्धारित आयु सीमा से नीचे जीवनयापन करने वाली किसी परिवार की एक से अधिक बच्चियां यदि किसी विद्यालय या संस्थान में अध्ययन कर रही है। तो दूसरी बच्ची की फीस माफ रहेगी। कहा गया है कि दूसरी बच्ची की फीस या तो संस्था को प्रोत्साहित करके माफ कराई जाएगी या फीस की प्रति पूर्ति सरकार द्वारा कराई जाएगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि आदेश सभी शिक्षा बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों, इंजीनियरिंग, फार्मेसी कॉलेज आदि पर प्रभावी होगा। इस बारे में जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों की बैठक 23 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे विकास भवन में बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed