Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl recovered, ending indefinite strike

युवती बरामद, समाप्त हुआ बेमियादी धरना

Mon, 17 Aug 2020 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Girl recovered, ending indefinite strike
धामपुर में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी देहात संजय कुमार। साथ सीओ अजय कुमार अग्रवाल व कोतवाल रं - फोटो : DHAMPUR
युवती बरामद, समाप्त हुआ बेमियादी धरना
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार से भगत सिंह चौक पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। समिति के अध्यक्ष प्रभाष कुमार उर्फ जौंटी गुप्ता के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उधर, पुलिस ने युवती को युवक के साथ शेरकोट के पास से पकड़ लिया। युवक के पास से दो लाख रुपये और युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। युवती के मिलने के बाद संघर्ष समिति ने धरना समाप्त कर दिया।
सात अगस्त को धामपुर के एक मोहल्ले की युवती का पक्काबाग निवासी युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। आठ अगस्त को परिजनों ने युवती के अपहृत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस छह दिन तक युवती को बरामद नहीं कर सकी तो शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में हिंदू संगठनों की जैन मंदिर में सभा हुई। जिसमें युवती को बरामद करने के लिए बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में सात सह संयोजक और एक अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष प्रभाष कुमार उर्फ जोंटी गुप्ता को बनाया गया। समिति कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घटना के विरोध में नगर का बाजार बंद करा दिया था। सोमवार को जोंटी गुप्ता, जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर बेमियादी धरना शुरू हो गया। इस दौरान सचिन पंडित, अंकित सैनी, संजय चालक, शिख विश्नोई, प्रफुल्ल विश्नोई, शिवांस शर्मा, सुदेश दीक्षित, बंटी विश्नोई, तुषार भारद्वाज आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक युवती की बरामदगी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, सोमवार दोपहर कोतवाली में एसपी देहात संजय कुमार ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर के एक मोहल्ले की इंजीनियरिंग की छात्रा को पक्काबाग निवासी प्रापर्टी डीलर इस्लामुद्दीन का पुत्र दानिश प्रेमजाल में फंसाकर सात अगस्त को अपहरण कर ले गया था। युवती को बरामद करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने राजस्थान, पंजाब, इलाहाबाद, अजमेर, कलियर सरीफ, दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस ने 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी युवक के पिता इस्लामुद्दीन और अफजलगढ़ निवासी मौसी को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने पर युवती को आरोपी युवक के साथ शेरकोट के पास से बरामद किया। यह दोनों गैर प्रदेश में भागने के लिए वाहन के इंतजार में थे। आरोपी से 2.6 लाख रुपये व युवती का टूटा मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने शादी करने के लिए एक लाख की रकम एक वकील को भी दे दी थी। दोनों का एक कंपनी में नौकरी के लिए सोमवार को इंटरव्यू होना था। उनकी मंशा थी कि जब उनकी गैर प्रदेश में नौकरी लग जाएगी तो उन्हें फिर कोई नहीं पकड़ पाएगा। आरोपी को उसके रिश्तेदार कार उपलब्ध करा रहे थे और उसकी आर्थिक मदद भी कर रहे थे। उनका भी पता किया जा रहा है, इन सभी पर कार्रवाई होगी। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा के निर्देशन में युवती को बरामद करने वाली टीम में एसएसआई अनुज तोमर, योगेंद्र सिंह, दीपक राणा, सिपाही गौरव राठी, साक्षी तोमर को एसपी ने पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
आंदोलन की जीत है : प्रभाष कुमार
धामपुर। बेटी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभाष कुमार उर्फ जोंटी गुप्ता का कहना है कि यदि समिति की ओर से आंदोलन न किया जाता तो पुलिस अभी भी युवती को बरामद नहीं करती। आंदोलन के कारण ही पुलिस पर दबाव बना है। जिससे जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर युवती को बरामद किया है। यदि यह आंदोलन तभी शुरू कर दिया जाता तो युवती जल्दी बरामद हो सकती थी। यह समिति के आंदोलन की जीत है। युवती के बरामद होने के बाद उन्होंने आंदोलन को समाप्त कर दिया।

मजिस्ट्रेट के सामने पेश होगी युवती
धामपुर। एसपी देहात के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक का चालान कर दिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वहां उसके बयान दर्ज होंगे, मजिस्ट्रेट का जो भी आदेश होगा। पुलिस उनका पालन कराएगी। फिलहाल युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।

धामपुर में भगत सिंह चौक पर युवती की बरामदगी की मांग को लेकर धरने पर बैठे संघर्ष बेटी बचाओं समिति क?

धामपुर में भगत सिंह चौक पर युवती की बरामदगी की मांग को लेकर धरने पर बैठे संघर्ष बेटी बचाओं समिति क?- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed