फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl injured in dog attack

Bijnor News: कुत्तों के हमले में बालिका घायल

Tue, 30 Jul 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in dog attack
अफजलगढ़/बिजनौर। क्षेत्र के गांव खिजरपुर में आठ वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ जा रहे दूसरे बच्चों ने उसे कुत्तों से बचाया। परिजनों ने घायल बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना शेरकोट के गांव खिजरपुर निवासी आठ वर्षीय तनु पुत्री राजेंद्र अपने कुछ साथी बच्चों के साथ खेत पर जा रही थी। इस दौरान वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने तनु पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के हाथ, पैर, मुंह, पेट पर काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ जा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया। इसके बाद उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सक बच्ची की तबीयत में सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में कुत्ते कई स्थानों पर झुंड के रूप में घूमते या बैठे दिखाई देते हैं। छोटे बच्चों का रास्ता रोक लेते हैं। इतना ही नहीं कई कुत्ते तो साइकिल या बाइक के पीछे दौड़ने लगते हैं। नगर में कुत्ते काफी लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बड़ी घटना होने पर संज्ञान लेते हैं पालिकाधिकारी
पालिका के अधिकारी कुत्तों के पकड़ने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का नतीजा है कि कुत्ते आए दिन कहीं न कहीं लोगों को जख्मी कर रहे हैं। बड़ी घटना होने के बाद ही अधिकारी कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान चलाते हैं।
- अस्पतालों में कुत्तों के हमले में घायलों की भीड़
सीएचसी अफजलगढ़ में जुलाई में 100 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। जबकि पीएचसी कासमपुरगढ़ी में रोजाना 15 से अधिक लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
- मेडिकल अस्पताल में एंटी रेबीज की 4500 वॉयल उपलब्ध
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में हर माह करीब 1500 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिक संख्या लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। औषधि भंडारण अधिकारी अशोक भंडारी के ने बताया कि मेडिकल अस्पताल में एंटी रेबीज की करीब 4500 वाॅयल उपलब्ध हैं। चीफ फार्मासिस्ट एसके अमोली के अनुसार रोजाना एंटी रेबीज की 15 से 20 वाॅयल खर्च हो रही हैं। एक वॉयल से चार मरीजों को इंजेक्शन लग सकता है।
- केस नंबर एक : बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी में 22 मई को कुत्तों ने 12 बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया था। हमले में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केस नंबर दो : मंडावर क्षेत्र के गांव नंगला महेश्वरी में 19 फरवरी को जंगल जाते समय तीन बालिकाओं पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल छह वर्षीय सोनी की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुईं थीं।
- केस नंबर तीन : किरतपुर के इस्लामनगर में रविवार को कुत्तों ने हमला कर एक बच्चे को घायल कर दिया। नजीबाबाद निवासी सलमान का आठ वर्षीय पुत्र उजैब अपनी मौसी सायदा के साथ आया था।

- वर्जन : तापमान बढ़ने से कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन आया है। पानी और भोजन की तलाश में कुत्ते चिड़चिड़े हो रहे हैं। इससे कुत्ते हिंसक होकर लोगों पर हमला कर कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में कुत्तों से बचकर रहें। -डॉ. प्रेम कोहली, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed