दुस्साहस: बिजनौर में स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने खेत में लेकर बनाया हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज
बिजनौर के शेरकोट थानाक्षेत्र निवासी एक युवक ने स्कूल जा रही परिचित छात्रा को खेत में लेजाकर हवस का शिकार बनाया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शेरकोट थानाक्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ उसके ही परिचित एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना से परिजनों में हड़कंप मचा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 19 वर्षीय छात्रा सोमवार सुबह पास के गांव में स्थित एक स्कूल में लगभग साढ़े सात बजे पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे पास के गांव नाथडोई निवासी युवक मिला, जिसे वह पहले से ही जानती थी।
आरोप है कि युवक उसे वहां से करीब में ही स्थित एक गन्ने के खेत मे ले गया। उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके साथ गलत काम किया। डरी-सहमी स्कूल से वापस आई युवती ने शाम को घटना की जानकारी अपनी मां व अन्य परिजनों को दी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया ।
परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की युक्ति की तैयारी पर रिपोर्ट कायम कर ली गई है।
नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।