फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GIC Najibabad won six gold medals in Taekwondo

Bijnor News: जीआईसी नजीबाबाद ने ताइक्वांडो में जीते छह गोल्ड मेडल

Tue, 22 Sep 2026 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
GIC Najibabad won six gold medals in Taekwondo
नजीबाबाद। माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज में हुई। जीआईसी नजीबाबाद को छह गोल्ड मिले। प्रतियोगिता में नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर और हल्दौर के माध्यमिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर 14 में जीआईसी नजीबाबाद के आर्यन, विराट, एमडीआईसी ढाकी साधो के अभिनव, वंदनेश, चांदपुर के जुबैर, हल्दौर के ईशान, धामपुर के रजत सिंह ने गोल्ड मेडल जीते। अंडर 17 में जीआईसी नजीबाबाद के तरुण, शुभ, वंश, निशांत,जीआईसी भागूवाला के आयुष्मान चौहान, एमडीएस के उत्तम सिंह, रुद्र और वंश ने गोल्ड मेडल जीते। इनके अतिरिक्त धामपुर से अब्दुल बहद ,शुभ, हल्दौर से वेदांत ने भी गोल्ड पर कब्जा किया। अंडर-19 में नजीबाबाद से लक्ष्य गौतम, धामपुर से वंश ने गोल्ड जीतकर मंडल स्तरीय ताइक्वांडो के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंडर 14 में हल्दौर से कनक व सुंदरी, नजीबाबाद से आरोही, ढाकी से आभा ने गोल्ड जीता। मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज की यशिका ने अंडर 17 ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। धामपुर से प्रियांशी व यशिका, हल्दौर से चंचल और गरिमा को भी गोल्ड मिला। अंडर-19 बालिका ताइक्वांडो में धामपुर से कनक, इल्मा, अनन्या, हल्दौर से सुनयना ने गोल्ड मेडल जीतकर मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रधानाचार्य सुनील कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अजय यादव ने ताइक्वांडो कोच रिंकू वर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

...................
नहटौर में मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 को
नजीबाबाद। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता 25 सितंबर को श्याम नारायण स्मारक इंटर कॉलेज नहटौर में आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जानकारी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के संयोजक अजय यादव ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed