{"_id":"65034f55bba45002a20f1e19","slug":"gic-najibabad-won-kho-kho-competition-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-3494-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीआईसी नजीबाबाद ने जीती खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीआईसी नजीबाबाद ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित हुई खो-खो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने किया। जीआईसी नजीबाबाद की टीम ने खिताब जीता।
राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा़ॅ अनामिका यादव, क्रीड़ा आयोजक अजय यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद और हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजकीय इंटर काॅलेज नजीबाबाद की टीम विजयी रही। प्रधानाचार्या डा़ॅ अनामिका यादव ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
फाइनल से पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर ने आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज को और राजकीय इंटर कॉलेज ने कासमिया इंटर कॉलेज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता आयोजन में व्यायाम शिक्षक जितेंद्र तोमर, चंद्रवीर सिंह, मो.उस्मान, शबाना परवीन, अजय कुमार, गीता रानी, अंजु रानी, विपिन कुमार, राजीव शर्मा ने सहयोग किया।